img-fluid

राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान भारत के दुश्मनों से मुलाकात की

December 21, 2025

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने (BJP)  शनिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जर्मनी यात्रा (Germany trip) के दौरान भारत के दुश्मनों से मुलाकात की। पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि ऐसे तत्वों के साथ हाथ मिलाकर वह देश के खिलाफ किस तरह की साजिश रच रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसीडेंट एंड प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ राहुल की तस्वीर दिखाई। इसे कांग्रेस नेता की ओर से जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात का सबूत बताया।

गौरव भाटिया ने दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी में से एक हैं, जो अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से वित्तपोषित है। राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पिछले साल भी, भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सोरोस-वित्तपोषित संगठनों से संबंध हैं, जो भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। भाटिया ने आरोप लगाया, ‘अगर कोई भारत विरोधी ताकतों से मिलता है। विदेशी धरती से भारत का अपमान करता है, तो वह राहुल गांधी के अलावा और कोई नहीं। जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी दो शरीर हैं, लेकिन एक आत्मा हैं।’
विदेश जाने पर उठाए सवाल



भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि राहुल गांधी संसद के लगभग हर सत्र के दौरान या उससे पहले विदेश क्यों जाते हैं और भारत के दुश्मनों से मिलते हैं, जो भारत से जलते हैं और उसकी अखंडता पर हमला करते हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘यह किस तरह का भारत-विरोधी एजेंडा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भारत-विरोधी ऐसी ताकतों के साथ हाथ मिला कर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं?’ भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी पिछली विदेश यात्राओं के दौरान भी भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात की थी। अपनी टिप्पणियों से भारत को बदनाम और अपमानित किया था।’

देश विरोधी गतिविधियों का आरोप

गौरव भाटिया ने दावा किया, ‘यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ऐसी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुए हैं। राहुल गांधी मीर जाफर बन गए हैं।’ भाटिया ने आरोप लगाया कि सोरोस भारत विरोधी बयान देते हैं। भारत में अशांति फैलाने और देश की अखंडता और संप्रभुता पर हमला करने के लिए धन भी देते हैं। उन्होंने कहा, ‘जॉर्ज सोरोस भारतीय नहीं हैं; वह एक विदेशी हैं। लेकिन, राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। भारत के अंदर इन संपोलों का इलाज करने की जरूरत है। देश की जनता इसकी मांग कर रही है।’

Share:

  • South Africa: जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग; नौ की मौत

    Sun Dec 21 , 2025
    जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में रविवार को भीषण गोलीकांड (Brutal shooting) की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved