
राजगीर: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (06 जून, 2025) को राजगीर में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ (Constitution Security Conference) को संबोधित करते हुए बिहार को ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ कह दिया. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की पुरानी परिभाषा सत्य, न्याय और अहिंसा थी. 21वीं सदी का नया डेफिनेशन है, ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया- बिहार’.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा, “देखिए आप आज कहां से कहां पहुंच गए. आज जापान की बात होती है, कोरिया की बात होती है, चाइना की बात होती है, लेकिन उनके जो सोचने का तरीका है वो कहां से आया… वो आप लोगों ने दिया. बिहार (Bihar) से सोच गई थी कुवैत, श्रीलंका, कोरिया, जापान, कोरिया… तो ये है बिहार का मतलब.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved