img-fluid

राहुल गांधी बोले-राम प्रेम हैं, कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते

August 05, 2020

नई दिल्ली। राम की नगरी अयोध्या में आज इतिहास रचा गया है। कई सालों तक अदालत में मामला चलने के बाद आखिरकार आज अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में विधिवत भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी। राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर राष्ट्रपति समेत दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं। वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भूमि पूजन से पहले एक बयान में कहा था कि ‘भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं और ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।
प्रियंका ने कहा था,‘राम साहस हैं, राम संगम हैं, राम संयम हैं, राम सहयोगी हैं। राम सबके हैं, राम सबमें हैं। भगवान राम सबका कल्याण चाहते हैं। इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘आगामी 5 अगस्त, 2020 को रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया है। भगवान राम की कृपा से यह कार्यक्रम उनके संदेश को प्रसारित करने वाला राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बने। जय सियाराम।

Share:

  • संघ प्रमुख बोले- यह है भारत को वैभवशाली बनाने की शुरुआत

    Wed Aug 5 , 2020
    अयोध्या । राममन्दिर भूमिपूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए कइयों ने बलिदान दिए, मंदिर के निर्माण से सदियों की आस पूरी होने से लोगों में आनंद का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह भारत को वैभवशाली बनाने की शुरुआत है। इस भव्य कार्य के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved