img-fluid

छोटे से सोफे पर सोए राहुल गांधी, मां के साथ अस्पताल में बिताई रात

March 26, 2026

नई दिल्ली।कांग्रेस नेताCongress leader) राहुल गांधी?(Rahul Gandhi) ने अपनी मां सोनिया गांधी 9Sonia Gandhi)की तबीयत को लेकर भावुक बयान (emotional statement)दिया है। सोनिया गांधी को अस्वस्थ होने के कारण सर गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital)में भर्ती कराया गया, जहां राहुल गांधी पूरी रात उनके साथ अस्पताल के कमरे में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सोए और एक बेटे की तरह उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित थे।

केरल रैली छोड़ मां के पास रहे

राहुल गांधी ने केरल में आयोजित एक रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि वह वहां आना चाहते थे, लेकिन मां की तबीयत को देखते हुए उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक बेटे के तौर पर उनका फर्ज था कि वह अपनी मां के साथ रहें। उन्होंने भरोसा जताया कि केरल के लोग उनकी स्थिति को समझेंगे।

नर्स की सेवा से मिली तसल्ली

राहुल गांधी ने अस्पताल में बिताई रात का जिक्र करते हुए एक खास अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि केरल की एक नर्स हर घंटे आकर सोनिया गांधी की जांच करती थी, उनका हाथ थामती थी और मुस्कुराकर उनका हौसला बढ़ाती थी। राहुल ने कहा कि पूरी रात उन्हें उसी नर्स की सेवा भावना से तसल्ली मिलती रही। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि ऐसी नर्सें न सिर्फ मरीजों की देखभाल करती हैं, बल्कि उनके परिवार को भी मानसिक सहारा देती हैं।

नर्सों की सेवा भावना की सराहना

राहुल गांधी ने कहा कि जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब केरल की नर्सें और स्वास्थ्यकर्मी पूरी रात जागकर लोगों की सेवा करते हैं। उन्होंने सुबह नर्स से पूछा कि क्या वह सोती है, तो उसने जवाब दिया कि वह पूरी रात काम करती है। राहुल ने इसे समर्पण और सेवा का बेहतरीन उदाहरण बताया और कहा कि ऐसे लोग समाज की असली ताकत हैं।


  • भाजपा-एलडीएफ पर भी साधा निशाना

    अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने राजनीतिक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा और एलडीएफ के बीच मिलीभगत है। उनका कहना था कि राज्य में असल मुकाबला यूडीएफ और भाजपा-एलडीएफ गठजोड़ के बीच है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों दलों की नीतियों में ज्यादा अंतर नहीं है और वे जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

    Share:

  • इंदौर में विवाद के बाद पेंट हाउस मालिक ने 2 को कुचल, एक महिला की मौत

    Thu Mar 26 , 2026
    इंदौर। हर दिन नए लोगों को पेंट हाउस (Penthouse) किराए (Rents) पर देने से परेशान लोगों ने जब आपत्ति लेते हुए पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी तो पेंट हाउस मालिक के बेटे ने तेज रफ्तार (High Speed) से कार (Car) दौड़ाकर बिल्डिंग में ही रहने वाली एक इंजीनियर महिला (Woman ) के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved