देश बड़ी खबर

मुंबई में बारिश का कहर, एक महिला और दो लड़कियां नाले में बहीं


मुंबई। बारिश के चलते मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट में दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच यहां आज सुबह त्रिमूर्ति चॉल में तीन कमरे अचानक ढह गए और चॉल के पास खुले नाले में एक महिला और दो लड़कियां गिरकर बह गईं। उनके कमरे के पीछे से यह नाला बना हुआ था। घटनास्थल पर राहतकार्य जारी है। वहीं एक अन्य लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांताक्रूज ईस्ट के त्रिमूर्ति चॉल में अचानक कमरे ढहने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं चॉल के पीछे बने नाले में तीन लड़कियां गिर गईं जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर राहत टीम मौजूद है।
मुंबई में हाई टाइड के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इनकी ऊंचाई 4.51 मीटर तक बताई जा रही है।भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Share:

Next Post

अब कोयला खदानों की नीलामी में चीनी कंपनियां बैन

Tue Aug 4 , 2020
नई दिल्ली। भारत ने अपने पड़ोसी देश चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है। मोदी सरकार ने कोयला खदानों की नीलामी में चीनी कंपनियों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। केद्र सरकार ने आज भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की कंपनियों को वाणिज्यिक दोहन […]