
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे।
पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं, वहीं दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved