जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Health: किशमिश का पानी सेहत के लिए है वरदान, इस तरह करें सेवन, फायदे चौंका देंगे

नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल में लोग अपनी सेहत के प्रति बहुत सतर्कता बरतने लगे हैं। किशमिश एक ऐसा ड्रायफूट है जिसके फायदे तो आप सभी को पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। देश के मशहूर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ व कई बेस्टसेलर किताबों के लेखक डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक अगर आप 10-12 किशमिश हर दिन रात में पानी में भिगो कर रख दे और सुबह उठकर इस पानी का सेवन करेंगे तो इससे शरीर को बहुत से फायदे होते है। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पेट रहता है साफ
अगर आप हर दिन किशमिश के पानी का सेवन करते है तो इससे आपका पेट साफ रहता है। अगर किसी के गैस और कब्ज की परेशानी है तो ऐसे लोगों के लिए भी सुबह से किशमिश का पानी पीना फायदेमंद रहता है। किशमिश का पानी से पाचन, मेटाल्जिम के स्तर को कम रखता है जबकि इससे गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। जिससे आप हमेशा आपका शरीर फिट रहेगा।


इम्यूनिटी को रखे मजबूत
कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोगों को कई प्रकार की बीमारियां भी घेर लेती है। लेकिन इम्यूनिटी को मजबूत रखने में किशमिश का पानी एक अच्छा ऑप्शन रहता है। क्योंकि किशमिश में विटामिन सी और बी दोनों पाए जाते हैं, इसके अलावा किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी रहते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश के पानी का सेवन किया जाना फायदेमंद माना जाता है।

शरीर में नहीं होती आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किशमिश अच्छा विकल्प माना जाता है। अगर आप हर दिन सुबह से किशमिश के पानी का सेवन करेंगे तो इससे भी आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है। किशमिश का पानी आयरन का अच्छा स्त्रौत माना जाता है। ऐसे में लोगों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Share:

Next Post

अब जमीन से जुड़े विवादों का Notice E-mail से मिलेगा किसानों को

Thu Jun 3 , 2021
राजस्व कोर्ट में होगा ई-गवर्नेंस का प्रयोग, गाइडलाइन जारी भोपाल। आवेदक और प्रतिवादी किसानों (Farmers) को जमीन से जुड़े विवादों के नोटिस (Notice) और समन अब राजस्व कोर्ट से ई-मेल (Email) से भेजा जाएगा। राजस्व कोर्ट (Revenue Court) समन और नोटिस (Notice) ग्राम पंचायत कोटवार के ई-मेल (Email) पर भेजेगा। कोटवार नोटिस (Notice) को कॉमन […]