img-fluid

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में दाखिल

March 11, 2026

जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Rajasthan Governor Haribhau Bagde) आईसीयू में दाखिल (Admitted in ICU) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल आईसीयू-2 में भर्ती किया गया।


  • राज्यपाल पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और आज दोपहर करीब 1 बजे रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां अचानक घबराहट की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया। शुरुआती जांच में मूत्र संक्रमण की पुष्टि हुई है। यूरिन इन्फेक्शन के साथ ही किडनी (वृक्क) से जुड़ी हल्की समस्या और घबराहट के चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। वर्तमान में उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं और विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें की जा रही हैं।

    राज्यपाल के उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जिसमें 9 वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं। यह टीम निम्नलिखित विभागों से समन्वय कर रही है-जनरल मेडिसिन (सामान्य चिकित्सा), नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विशेषज्ञ), यूरोलॉजी (मूत्र रोग विशेषज्ञ), कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विशेषज्ञ) ।
    राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने डॉक्टरों से लंबी चर्चा की और बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा ने भी अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल की कुशलक्षेम जानी।

    Share:

  • अब दवाईयों पर भी ईरान-अमेरिका युद्ध की मार, 30% तक बढ़ सकते हैं दाम

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के असर अब भारत की दवा इंडस्ट्री पर भी दिखने लगे हैं. पिछले दो हफ्तों में दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल यानी एक्टिव फार्मा इंग्रीडिएंट्स (API) की कीमतों में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडस्ट्री के जानकारों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved