
इंदौर। क्षेत्र क्र. 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने आज नखराली ढाणी में अपनी विधानसभा के वार्ड 55 ,63 ,64 की 3000 से अधिक महिलाओं के साथ राखी महोत्सव मनाया। बहनों में अपने लाड़ले विधायक भाई को राखी बांधने का उत्साह दिखा तो वही विधायक ने भी सहर्ष सभी बहनों से दोनो कलाइयों पर राखी बंधवाई। इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय के संग उनकी माता जी आशा विजयवर्गीय एवं धर्मपत्नी सोनम विजयवर्गीय भी मौजूद थी। इस अवसर पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा की हमारी विधानसभा 3 एक परिवार है और यह हमारा सौभाग्य है की इतनी सारी बहनों का आशीर्वाद हमे मिल रहा है। इसी आशीर्वाद के कारण हम इतनी जनसेवा कर पाते है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved