मुंबई (Mumbai) । राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। अब ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान (adil khan) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आदिल (adil khan) के खिलाफ ईरान की एक स्टूडेंट ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई करने देश आई थी। छात्रा की आदिल खान से मुलाकात एक डेजर्ट लैब फूड अड्डा में हुई थी। आदिल इस फूड अड्डा का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
उल्लेखनीय है कि राखी सावंत ने भी आदिल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ गलत व्यवहार करता था। वह उसे बुरी तरह मारता पीटता था। राखी ने आदिल पर कई युवतियों से संबंध बनाए रखने का आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब आदिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved