भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आज होगा रमज़ान हैरिटेज वॉक, भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब के होंगे दीदार

चांद से रोशन हो रमज़ान तुम्हारा
इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा
हर दुआ और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी
यही अल्लाह से है दुआ हमारी।

मुक़दस रमज़ान का आखरी अशरा चल रहा है। बंदे रोज़ों के साथ ही नमाज़ों की पाबंदी कर रब को राजी करने में लगे हैं। इस दरम्यान भोपाल की बरसा-बरस पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब के हमराह आज रमज़ान हेरिटेज वॉक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्पिक मैके का भोपाल चेप्टर और ओकाफ-ए-शाही की जानिब से ये रमज़ान हेरिटेज वॉक मुनक्कीद किया जा रहा है। इन दोनों इदारों के आपसी तालमेल से रमज़ान हेरिटेज वाक आज बरोज़ जुमा शाम साढ़े चार बजे से ये वॉक मोती मस्जिद से शुरू होगा। इसमे शिरकत करने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9406969418 और 8989649700 पर वाट्ससप किया जा सकता है। रमज़ान वॉक के दरम्यान मोहतरमा सविता राजे, सुनील शुक्ला साब, अनस अली और आज़म भाई मौजूद रहेंगे। रमज़ान हेरिटेज वॉक में हर उम्र और वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। उनसे तवक्को की गई है के तमाम लोग सवा चार बजे के आसपास अपने वाहन इकबाल मैदान या गोहर महल के पास पार्क कर दें। ताकि साढ़े चार बजे से मोती मस्जिद से वॉक शुरु किया जा सके। ये सवा दो किमी का वॉक मोती मस्जिद से बुधवारा चार बत्ती के पास कुलसुम बीबी की मस्जिद से होते हुए पुराने शहर की रिहायशी और तिजारती पतली गलियों और सड़कों से होते हुए तारीखी जामा मस्जिद पहुंचेगी। यहां से बरास्ता इब्राहिमपुरा शाम 6.20 बजे तक ये लोग मोती मस्जिद पहुंचेंगे। यहां रोज़ा इफ्तार का वक्त हो जाएगा। यहीं हेरिटेज वॉक तकमील पे पहुंचेगा। इस रूट का इंतखाब ओकाफेशाही और भोपाल पुलिस ने किया है। रमज़ान हेरिटेज वॉक में शामिल होने वालों को हिदायत दी गई है कि वो मस्जिदों में फोटो और वीडियोग्राफी से बचें और सेल्फी वगेरह न लें। मस्जिदों में नमाजिय़ों का एहतमाम करने की हिदायद भी दी गई है। सविता राजे,सुनील शुक्ला, आज़म भाई और अनस अली के मुताबिक इस वॉक का मकसद लोगों को भोपाल की तहज़ीब और ऐतिहासिक मस्जिदों के बारे में उनके आर्किटेक्चर के बारे में जानकारी देना है। इफ्तारी के वक्त भोपाली खानपान का लुत्फ भी उठाया जाएगा। जिसका खर्च सब मिलके उठाएंगे। रमज़ान के दौरान हेरिटेज वॉक का ये पहला आयोजन है। भोत उम्दा पहल है साब। इससे लोग भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब और मस्जिदों की बन्नत के बारे में बखूबी जान सकेंगे।

Share:

Next Post

चुनावी जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्रियों के साथ होगा मंथन

Fri Apr 14 , 2023
संघ के फीडबैक के बाद सीएम ने बुलाई मंत्रियों की बैठक भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। करीब आधे मंत्रियों को भोपाल बुलाया गया है। संघ के फीडबैक के बाद यह अहम बैठक हो रही है। दरअसल, चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्रियों को सीएम शिवराज ने […]