img-fluid

रामायण प्रमोशनल इवेंट के बाद डिनर से निकले रणबीर कपूर, पपराजी की बात पर अचानक नाराज नजर आए अभिनेता

September 28, 2026

नई दिल्ली । रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पपराजी (Paparazzi) की लगातार आवाज लगाने पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो (video)में अभिनेता एक पपराजी की ओर मुड़कर उसे उंगली(Finger)दिखाते हैं और कहते हैं, “बहुत बोल रहा है तू।”

यह घटना मुंबई में हुए एक प्रमोशनल कार्यक्रम के बाद की बताई जा रही है। कार्यक्रम के बाद रणबीर कपूर अपनी लव एंड वॉर की सह-कलाकार आलिया भट्ट, विकी कौशल और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए गए थे।

डिनर खत्म होने के बाद जब सभी लोग रेस्तरां से बाहर निकले तो वहां पपराजी मौजूद थे। शुरुआत में कलाकारों ने कैमरों के सामने पोज दिए। इसके बाद जब रणबीर वहां से निकलने लगे, तभी पपराजी में से एक व्यक्ति उन्हें बार-बार आवाज लगाने लगा।

लगातार आवाज लगाए जाने पर रणबीर ने प्रतिक्रिया दी। वह उस व्यक्ति की तरफ मुड़े और उंगली दिखाते हुए बोले, “बहुत बोल रहा है तू।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

इससे पहले शनिवार को मुंबई में रामायण से जुड़ा एक प्रमोशनल इवेंट भी आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर के साथ फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार मौजूद रहे। अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम से जुड़े प्रसंगों पर बात की। उन्होंने मंच पर प्रतीकात्मक रूप से शिव धनुष उठाया। रवि दुबे ने भी मंच पर रखा धनुष उठाया। रणबीर ने मिस्टर बीस्ट को भगवान राम के महत्व के बारे में भी बताया।

हालांकि, इस कार्यक्रम के समय को लेकर भी सवाल उठे। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे शुरू होना था और पत्रकार वहां पहुंच चुके थे, लेकिन प्रेस मीट को लेकर दो घंटे से अधिक समय तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। इससे वहां मौजूद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली।

कार्यक्रम में देरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर पब्लिसिटी टीम की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि जो लोग इंतजार नहीं कर सकते, वे जा सकते हैं। इसके बाद मौजूद पत्रकारों की नाराजगी और बढ़ गई। इसी दौरान रणबीर कपूर की ओर से भी कहा गया कि जिन्हें जाना है, वे जा सकते हैं।

कार्यक्रम में देरी की वजह मिस्टर बीस्ट के पहुंचने में हुई देरी को बताया गया। उनके आने में समय लगने के कारण कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल प्रभावित हुआ।

इसी दौरान रामायण से जुड़े दो पोस्टर भी जारी किए गए। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आए। दूसरे पोस्टर में यश के रावण वाले किरदार का लुक दिखाया गया, जिसमें लंका की झलक भी दिखाई गई।

वहीं, रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर भी हाल में तीन पोस्टर सामने आए हैं। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल के किरदारों के लुक दिखाए गए। पोस्टर जारी होने के बाद तीनों कलाकारों को एक साथ देखा गया।


  • रामायण का पहला भाग इस साल रिलीज होने वाला है और फिल्म से जुड़े प्रमोशनल कार्यक्रमों के बीच रणबीर कपूर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

    Share:

  • दिशा सालियान केस में पिता सतीश सालियान और वकील ने सुरक्षा मांगी, धमकियों का आरोप लगाकर कई अधिकारियों को पत्र भेजा

    Mon Sep 28 , 2026
    नई दिल्ली । दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से जुड़े मामले में जांच आगे बढ़ने के बीच उनके पिता सतीश सालियान (Satish Salian) और उनके वकील नीलेश ओझा (Nilesh Ojha) ने सुरक्षा की मांग की है। वकील ने दावा किया है कि मामले से जुड़े कुछ लोगों को धमकियां मिल रही हैं। सुरक्षा की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved