img-fluid

बलात्कार के आरोपी ने MY में लगाई फांसी

December 26, 2024

  • सेंट्रल जेल का कैदी इलाज के लिए एमवाय के वार्ड में था भर्ती, बाथरूम में जाकर दी जान

इंदौर। सेंट्रल जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने आज सुबह एमवाय अस्पताल के कैदी वार्ड में ऑक्सीजन की नली से गला घोंटकर आत्महत्या कर ली। 3 दिन पूर्व ही उसका हर्निया की बीमारी का ऑपरेशन हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। कैदी 24 वर्षीय महेंद्रसिंह पिता सुजाराम प्रजापत निवासी नयागांव चोपड़ा ग्राम शिवपुरा पाली (राजस्थान) ने कैदी वार्ड में खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिस जवान गायब थे। उनके विरुद्ध पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है।

सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि विचाराधीन कैदी महेंद्र 16 नवंबर 2024 को सेंट्रल जेल में दाखिल हुआ था। उसे बलात्कार के मामले में यहां रखा गया था। हर्निया की बीमारी से ग्रसित कैदी का 23 दिसंबर को एमवाय अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। उसकी पत्नी काजल भी अस्पताल में मौजूद थी। वह जब कुछ सामान लेने गई, उस दौरान कैदी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ और भी प्रकरण दर्ज थे। एमवाय अस्पताल में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है।


पुलिस जवानों पर होगी कार्रवाई
रक्षित निरीक्षक दीपक पाटिल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लाइन के जिन जवानों की ड्यूटी लगी थी उनकी जांच की जा रही है कि वे घटना के दौरान कहीं अस्पताल के बाहर तो नहीं चले गए थे। इस मामले में जवानों की यदि जरा सी भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है।

Share:

  • इंदौर के नगर अध्यक्ष की रायशुमारी में गुटबाजी सामने आई

    Thu Dec 26 , 2024
    1, 2 और 3 नंबर विधानसभा के वीटो के बाद 3 विधानसभा कई हिस्सों में बंटी फैसला भोपाल से ही संभव   इंदौर। तीन विधानसभा एक ओर तो दो विधानसभाओं के अलग रहने के बाद अब भाजपा के नगर अध्यक्ष का फैसला अटकने की संभावना है। यह फैसला अब भोपाल में ही होगा और अगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved