img-fluid

7 साल तक रेप, दूसरी शादी… अब टीचर ने छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका

March 19, 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार के​ मुजफ्फरपुर में एक कोचिंग संचालक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. यहां एक टीचर पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण किया. इसी बीच, टीचर ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली. छात्रा को इस बात का जब पता चला तो उसने कोचिंग जाकर इसका विरोध जताया. तभी आरोपी टीचर ने उसे कोचिंग की तीसरी मंजिल से फेंक दिया. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर की घटना है. घटना के संबंध में छात्रा के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता कक्षा नौवीं से ही आरोपी नवीन कुमार के कोल्हुआ स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी नवीन मूल रूप से मोतीपुर के कोदरकट्टा का निवासी है. उसने पढ़ाई के दौरान ही छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर वह पिछले 7 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा.


  • ​मामले में मोड़ तब आया, जब आरोपी नवीन ने पिछले माह छात्रा को बताए बिना दूसरी जगह शादी रचा ली. जब छात्रा को इसकी जानकारी हुई और उसने इसका कड़ा विरोध किया. आरोपी ने उसे 9 मार्च को बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया. वहां विवाद बढ़ने पर आरोपी उसे बातों में उलझाकर घर की तीसरी मंजिल पर ले गया और जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दे दिया.

    ​स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया. कई दिनों तक बेहोश रहने के बाद जब छात्रा को होश आया, तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर कोचिंग संचालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. ​अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी नवीन कुमार फिलहाल घर छोड़कर फरार है. पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

    Share:

  • इंदौर: 4 को हो सकता है एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का उद्घाटन

    Thu Mar 19 , 2026
    आज बीसीएएसआई की टीम करेगी फाइनल इंस्पेक्शन, मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा उड़ानों का संचालन इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) का पुराना टर्मिनल (Terminal) नए रूप में संवर चुका है। 24 मार्च को इसके उद्घाटन की तैयारी है। इसके साथ ही मौजूदा टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved