img-fluid

नगर निगम के कर्मचारी रहे युवक ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

November 24, 2020

  • चार साल बाद युवती ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। नगर निगम का पूर्व अस्थायी कर्मचारी शादी का झांसा देते हुए चार साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों युवती को धोखा देते हुए उसने दूसरी लड़की की शादी की तैयारी शुरू कर दी। युवती को जब इसके बारे में पता चला तो उसने जहांगीराबाद थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती बरखेड़ी इलाके में रहती है। उसने बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसी के मोहल्ले में गौरव दांडे नाम का युवक रहता है। पूर्व में वह नगर निगम में नौकरी करता था। एक ही इलाके में रहने के कारण युवती की गौरव से दोस्ती हो गई थी। यह दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गई। चार साल पहले गौरव ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती जब गौरव से मिलने पहुंची तो वह उसे लेकर अपने दोस्त के कमरे में पहुंच गया। यहां पर उसने युवती के साथ ज्यादती की। दुष्कर्म के बाद उसने युवती से वादा किया कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। शादी का झांसा देते हुए वह चार साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी उससे शादी करने की बात कहती तो वह अच्छी नौकरी लगने की बात कहकर टाल देता था। पिछले दिनों युवती को पता चला कि गौरव उसे धोखा देते हुए दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। युवती ने गौरव से मिलकर विरोध जताया तो गौरव ने उसके साथ बदसलूकी की तथा शादी करने से मना कर दिया। युवती ने कल इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी गौरव दांडे को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

  • Cyclone Nivar का खतरा गहराया, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में बारिश, पुडुचेरी में नाइट कर्फ्यू

    Tue Nov 24 , 2020
    नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़कर चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निवार बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved