img-fluid

अल्‍लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर दुखी हुईं रश्मिका मंदाना

December 14, 2024

मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हैदराबाद के भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके जेल भेजे जाने पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने नाराजगी जताई थी और इसे गलत बताया था। हालांकि, बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का इस पूरे मामले पर अलग रुख है। तो दूसरी ओर अल्‍लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रश्मिका मंदाना भी दुखी हुईं हैं।

इस घटना पर हर किसी की अपनी राय बन गई है। कई बड़ी हस्तियों ने घटना पर अपना रिएक्शन दिया है जिसमें अल्लू अर्जुन की को-स्टार रश्मिका मंदना भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उन लोगों को लताड़ लगाई है जो महिला की मौत का जिम्मेदार अकेले एक्टर को बता रहे हैं।



गिरफ्तारी से नाराज हुईं पुष्पा 2 की श्रीवल्ली
रश्मिका मंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा ये मैं क्या देख रही हूं। जो हादसा हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुख पहुंचाने वाला था। हालांकि ये देखना भी दुख की बात है कि एक ही शख्स पर इसका सारा इल्जाम मढ़ा जा रहा है।


अल्लू अर्जुन को क्यों किया गया गिरफ्तार?
ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो लगा था। फिल्म देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी बीच, अपने फैंस से मिलने के लिए अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंच गए। उन्हें देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

इसी हादसे में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की एक महिला की जान चली गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। इसी मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, आज सुबह एक्टर रिहा हो चुके हैं।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने एक्टर को 50 हजार रुपये का निजी बॉड भरने और जांच में पूरा सहयोग करने की शर्त के साथ अंतरिम जमानत दी।

 

 

Share:

जब आरोप ही अपराध बन जाए, निरपराध भी सजा पाए...तो कोई क्यों न मौत को गले लगाए...

Sat Dec 14 , 2024
एक उंगली भी उठ जाए तो चैन लुट जाता है… घर में मायूसी छा जाती है… परिवार मातम में डूब जाता है…. इस सदमे से घिरे व्यक्ति को अपना जीवन मौत से बदतर नजर आता है… और फिर यदि यही आरोप बिना किसी अपील-दलील या सबूत के अपराध और सजा में बदल जाए तो कोई […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शुक्रवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved