खेल

रवि शास्त्री के पास नहीं है धोनी का फोन नंबर, पूर्व हेड कोच ने खुद बताई यह वजह

नई दिल्‍ली । टीम इंडिया (team india) के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के साथ खास बातचीत के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी के बारे में बात की। इस दौरान शास्त्री ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। शास्त्री ने इसके पीछे की खास वजह भी बताई कि क्यों आजतक उनके पास धोनी का फोन नंबर नहीं है और उन्होंने कभी मांगा भी नहीं है। शास्त्री ने यहां तक कहा कि धोनी से बेहतर क्रिकेटर उन्होंने देखा ही नहीं है, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया, लेकिन बताया क्यों धोनी सबसे अलग क्रिकेटर हैं।


अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘धोनी अनरियल खिलाड़ी थे। मैंने आजतक उनके जैसा इंसान नहीं देखा। मैंने कई खिलाड़ियों को खेलते देखा है, यहां तक सचिन तेंदुलकर को भी देखा है, जिनका टेम्परामेंट शानदार रहा है, लेकिन उनको भी गुस्सा आ जाता था कभी-कभी। मैंने धोनी जैसे किसी को आजतक नहीं देखा। धोनी को पता ही नहीं है कि गुस्सा कैसे होते हैं।’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘जीरो बनाओ, 100 बनाओ, वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ, कुछ फर्क नहीं। आजतक मेरे पास उनका नंबर नहीं है और मैंने कभी उनका नंबर मांगा भी नहीं है। क्योंकि पता है उसके साथ है ही नहीं फोन और अगर आपको उनसे बातचीत करनी है, तो आपको पता है कि कैसे उनसे बात करनी है।’

शास्त्री ने विराट की कप्तानी के बारे में कहा, ‘विराट मैदान पर बीस्ट जैसा है, लेकिन ऑफ द फील्ड वह बिल्कुल अलग है। वह मैदान पर सिर्फ प्रतिद्वंद्विता जानता है और उसे किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है। ऑफ द फील्ड वह बहुत शांत है। रोहित शर्मा कुछ-कुछ धोनी जैसे हैं और काफी शांत हैं।’ शास्त्री 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच थे।

Share:

Next Post

श्वेता तिवारी भोपाल में हुई प्रेस वार्ता में बोली, मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहा है

Thu Jan 27 , 2022
– नाराज हो सकते हैं हिंदूवादी – भोपाल में एक वेब सीरिज के अनाउंसमेंट पर बोलीं श्वेता भोपाल। अक्सर चर्चाओं में रहने वाली टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shewta Tiwari) ने भोपाल में एक वेब सीरिज के अनाउंसमेंट के मौके पर एक ऐसा बयान दे दिया है, जो हिन्दूवादियों को नाराज कर सकता है। श्वेता तिवारी […]