img-fluid

Realme X7 Max 5G फोन MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्‍च

May 26, 2021


स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपने नये दमदार Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होने जा रहा है। Realme इंडिया और यूरोप के CEO माधव सेठ ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। यह फोन भारत का पहला MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर वाला फोन होगा। Microsite पर कंपनी ने इस फोन की कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन भी शेयर की हैं। यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो कि मार्च महीने में चीन के अंदर लॉन्च किया गया था। भारत में यह Realme X7 सीरीज का ही एक भाग होगा जिसमें फिलहाल Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G स्मार्टफोन आते हैं।

पिछले सप्ताह कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ टीज किया था। इसमें ड्यूल 5जी सिम सपोर्ट दिया गया है। अब कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर इस फोन की लॉन्च डेट भी शेयर की है जो कि 31 मई दोपहर 12 बजे है।

Realme X7 Max 5G खास फीचर्स
इस फोन के लिए बनाई गई अधिकारिक माइक्रोसाइट पर इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। Realme X7 Max 5G में 6.43 इंच की सुपर एमोलेड डिस्पले होगी। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस होगा। इसका रिजोल्यूशन फुलएचडी प्लस होगा। डिस्पले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 8,000,000:1 है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।



ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी है। फ्रंट की साइड में होल पंच कटआउट के अंदर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक, ग्रे और पिंक वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

Realme X7 Max 5G का डिजाइन हू-ब-हू Realme GT Neo के जैसा ही दिखता है। इसकी स्पेसिफिकेशन भी समान ही हैं। इसीलिए इसे भारतीय मार्केट का रिब्रांडेड Realme GT Neo कहा जा रहा है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है। इसमें 50W का सुपर डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसका भार 179 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.4mm है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Share:

  • इन्दौर का चप्पा-चप्पा होगा सेनिटाइज, अफसरों के लगातार दौरे भी

    Wed May 26 , 2021
    आज सुबह कलेक्टर और निगमायुक्त दवा बाजार, सियागंज, बजाजखाना सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे… सभी अस्पताल परिसरों को भी करेंगे संक्रमणमुक्त इंदौर।  शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पूरा सेनिटाइजेशन (Sanitization)  कराया जा रहा है। खासकर सार्वजनिक स्थान और जहां अधिक भीड़ रहती है उन स्थानों को अब 31 मई तक निगम लगातार सेनिटाइज करेगा। रोजाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved