img-fluid

कर्नाटक भाजपा में बगावत, येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे

October 21, 2020

बेंगलुरु । कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक स्‍तर पर आपसी विरोध शुरू हो गई है। नेता अपने नेतृत्‍व खासकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री येदियुरप्‍पा को लेकर संतुष्‍ट नजर नहीं आ रहे हैं। इस मामले में अब बगावत का संकेत देते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि बी एस येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने फैसला किया है कि उनके उत्तराधिकारी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र से होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने गृह जिले शिवमोगा के विकास कार्यों में रुचि दिखाते हैं जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित कोष को वापस ले रहे हैं। यतनाल ने कहा,‘‘(निर्वाचन क्षेत्र के लिए) 125 करोड़ रुपये आये थे लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने इसे वापस ले लिया, जिसके बाद मेरे और उनके बीच लड़ाई शुरू हो गयी। वह सारी चीजें शिवमोगा ले जा रहे हैं…वह लंबे समय तक (मुख्यमंत्री) नहीं रहेंगे…उनका समय आ गया है।’’

अपने निर्वाचन क्षेत्र विजयपुरा में एक कार्यक्रम में सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए यतनाल ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान के पास येदियुरप्पा के कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उमेश कट्टी (भाजपा विधायक) ने भी सवाल किया था कि वह (येदियुरप्पा) शिवमोगा के लिए मुख्यमंत्री हैं या समूचे कर्नाटक के लिए। अगर 125 करोड़ रुपये मुझसे वापस नहीं लिये जाते तो हमने सारी सड़कें सीमेंट की बनाने की योजना बनायी थी।

लेकिन रकम वापस ले ली गयी, लेकिन मैं इसे नहीं छोडूंगा, मैं इसके लिए लड़़ रहा हूं और रकम वापस लेकर आऊंगा। ’’ येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर हालिया समय में कुछ हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि ,प्रदेश भाजपा ने येदियुरप्पा को हटाने संबंधी खबरों को खारिज किया था। यतनाल ने कहा कि उत्तरी कर्नाटक के लोगों के समर्थन के कारण भाजपा सरकार बना सकी।

उन्होंने कहना यह भी है कि क्या मांड्या, चामराजनगर और कोलार जैसे दक्षिणी जिलों में उन्हें किसी ने वोट दिया। उत्तरी कर्नाटक में पार्टी को ज्यादा संख्या में सीटें मिली। उन्होंने कहा कि (भाजपा में) 95 प्रतिशत विधायक (उत्तरी कर्नाटक से) होंगे। इसलिए शीर्ष स्तर पर (भाजपा आलाकमान) को यह समझना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री के मन में विचार आया है कि (येदियुरप्पा के बाद) उनकी जगह लेने वाले उत्तरी कर्नाटक से होने चाहिए। उन्होंने कहा है कि येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री उत्तरी कर्नाटक से होंगे। इस पर फैसला लगभग हो चुका है।

Share:

  • Corona: दिसंबर तक लोगों को मिल सकती है Moderna की वैक्सीन

    Wed Oct 21 , 2020
    नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया। न जाने कितने लोग दुनियाभर में बेरोजगार हो गए और न जाने कितनों के कमाई के साधन खत्म हो गए। इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन का इंतजार है। वहीं अमेरिका की Moderna कंपनी को अगले महीने अपने कोविड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved