
लखनऊ। लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने सीएम योगी पहुंचे हैं। सीएम योगी ने कल्याण सिंह की तबीयत की जानकारी ली। कल्याण सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से भी बात की। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। पिछले सप्ताह कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया है। खून की जांच में यूरिया व करटिनिन बढ़ा है। उनके शरीर मे सूजन है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved