img-fluid

प्रशांत किशोर के संगठन I-PAC कार्यालय में रेड, मादक पदार्थ जब्‍त

February 12, 2022

नई दिल्‍ली/गोवा। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election) से पहले प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के कार्यालय पर पुलिस की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गांजा बरामद (ganja recovered) किया गया है।
बता दें कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए वोटों की बुनियादी जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) के संगठन I-PAC के ठिकानों पर पुलिस ने अब रेड (Raid) मारी है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के एक कर्मचारी को शहर से गिरफ्तार भी किया गया है।



वहीं आरोपी के पास से गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया है। इसके साथ ही गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापामार कार्रवाई की। यहां 8 बंगले I-PAC ने खुद के द्वारा किराए पर ले रखे हुए हैं। इस कथित रेड के दौरान ही I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारी की उम्र 28 साल है। इसके साथ ही अब उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

  • गुरुग्राम हादसा: ऑफिस जाते वक्त आखिरी बार देखा था पत्नी का चेहरा, मालूम न था शाम तक दोनों को जुदा कर देगी मौत

    Sat Feb 12 , 2022
    हरयाणा। गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी में गुरुवार को हुए हादसे में मौत का शिकार हुई डी टावर की रहने वाली एकता भारद्वाज (31) के पति राजेश भारद्वाज घटना वाले दिन सुबह अपनी पत्नी से मिलकर ऑफिस गए थे। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह अपनी पत्नी से आखिरी बार मिल रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved