img-fluid

रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा, कस्टम ड्यूटी में कटौती से निर्यातकों को मिली छूट

October 14, 2022

नई दिल्ली। देश का रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़कर 17.12 लाख टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में आयात 6.28 लाख टन था। इंडोनेशिया में पाम तेल की कम कीमतों के कारण ऐसा हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) ने कहा कि 2021-22 में नवंबर से सितंबर के दौरान भारत ने 130.1 लाख टन वेजिटेबल तेल का आयात किया है। एक साल पहले की तुलना में यह चार फीसदी अधिक है।

कस्टम ड्यूटी में कटौती
एसईए ने कहा कि इंडोनेशिया ने रिफाइंड पाम तेल आयात पर सीमा शुल्क में कटौती है। इससे तेल निर्यातकों ने छूट पर पाम तेल का निर्यात किया। इस वजह से देश का कच्चा पाम तेल आयात पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर के बीच घटकर 52.37 लाख टन आ गया है। उसके पहले के साल में यह 68.64 लाख टन था। हालांकि, कुल पाम तेल का आयात घटकर 70.28 लाख टन रहा है जो एक साल पहले 76.27 लाख टन था।


अन्य तेलों के आयात में बढ़त
सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेलों के आयात में बढ़त हुई है। सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर 56.35 लाख टन रहा जो एक साल पहले 44.58 लाख टन था। नवंबर से सितंबर के बीच मलयेशिया ने 28.13 लाख टन कच्चा पाम तेल निर्यात किया जबकि 11.61 लाख टन रिफाइंड पामोलीन तेल का निर्यात किया। इंडोनेशिया ने 17.15 लाख टन कच्चा पाम तेल और 11.61 लाख टन रिफाइंड तेल का निर्यात किया।

Share:

  • Facebook के इस्‍तेमाल में न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल!

    Fri Oct 14 , 2022
    नई दिल्‍ली। फेसबुक (Facebook) इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कई बार जानकारी नहीं रहती है और वो कुछ गलतियां (Mistakes) कर बैठते हैं, ऐसा करने से कई बार वो कानूनी पचड़ों में पड़ सकते हैं, यहां तक कि उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. अगर आप भी फेसबुक पर एक्टिव हैं और बिना सोचे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved