बड़ी खबर

गुजरात के कच्छ में मिले 5000 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती के अवशेष, एक कब्रिस्तान से मिला सुराग

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) में 5000 साल पुरानी (5000 year old) हड़प्पा सभ्यता (Harappan Settlement) के अवशेष (Remains) पाए गए हैं। साल 2018 में पुरातत्व वैज्ञानिकों (Archaeologists) की एक टीम ने कच्छ के जूना खटिया गांव के नजदीक एक 500 कब्रों वाले कब्रिस्तान की खोज की थी। इसी कब्रिस्तान से हड़प्पा काल की पांच हजार साल पुरानी बस्ती के अवशेष खोजने में मदद मिली।

क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्णा वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी में पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ. सुभाष भंडारी ने बताया कि ‘साल 2018 में खुदाई के दौरान जूना खटिया गांव के नजदीक एक सामूहिक कब्र मिली थी। इस कब्र के मिलने के बाद सवाल उठा कि जिन लोगों को यहां दफनाया गया, वो कहां रहते थे। इसी सवाल ने हड़प्पा काल की बस्ती की खोज में मदद की।’


अब पुरातत्व वैज्ञानिकों की टीम ने कब्रिस्तान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ता बेट इलाके में हड़प्पा काल की एक बस्ती के अवशेष खोज निकाले हैं। खोज में मिली हड़प्पा काल बस्ती के 5700 साल पुराने होने का अनुमान है और यह एक पहाड़ी टीले पर स्थित थी। इस पहाड़ी टीले के पीछे नदी बहती थी। पहाड़ी टीले की खुदाई में हड़प्पाकालीन घड़े, छोटे-बड़े बर्तन भी मिले हैं। खुदाई में कई कीमती पत्थरों के अवशेष भी मिले हैं। माना जा रहा है कि इन पत्थरों से आभूषण तैयार किए जाते थे और इस बस्ती में आभूषणों का व्यापार होता था।

Share:

Next Post

London: विंडसर क्राउन एस्टेट में अजीबोगरीब घटना, प्रिंस एंड्रयू से नाराज हुए पार्क में बैठे लोग

Mon Apr 8 , 2024
लंदन (London) । बीते शनिवार को विंडसर में क्राउन एस्टेट (Crown Estate in Windsor) में अजीबोगरीब घटना घटी, इस दौरान लोगों ने प्रिंस एंड्रयू (Prince Andrew.) को एक कुत्ते के ऊपर से अपनी गाड़ी चलाते हुए देखा, जिसको देखकर वहां लोग हैरान हो गए, हालांकि इस दौरान कुत्ते को चोट नहीं आई। आईये समझते है […]