मनोरंजन

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर Remo Dsouza को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल एक के बाद एक बुरी खबरें लेकर आ रहा है। यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक और दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को आज दोपहर को हार्ट अटैक आया।

उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने खबर की पुष्टि की है। रेमो अहमद खान के 6 साल तक डांस असिस्टेंट भी रह चुके हैं। इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

एंजिओग्राफी हो चुकी है। रेमो इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। बॉलीवुड में रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर किया था। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने अनेक हिट फिल्में दीं। हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) में डांस के जरिए रेमो डिसूजा दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए थे।

Share:

Next Post

बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स 139 अंक उछला

Fri Dec 11 , 2020
मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 11 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 139.13 अंक की तेजी के साथ 46099.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35.60 अंक की तेजी के साथ 13513.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3118 कंपिनयों […]