img-fluid

30 जून से कागज के नोट बंद होने वाली खबर निकली झूठी

June 10, 2026

डेस्क: अगर आपने भी सोशल मीडिया पर यह खबर पढ़ी है कि 30 जून 2026 से कागज के सभी नोट बंद होने वाले हैं, उनकी जगह प्लास्टिक की करेंसी आने वाली है, तो जरा ठहरिए. भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऐसा कोई इरादा नहीं है. आपके पास मौजूद कागज के नोट पूरी तरह से सुरक्षित, वैध बने रहेंगे.

पिछले कुछ दिनों से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा था कि इस महीने के आखिर तक यानी 30 जून 2026 से देश में बड़ा आर्थिक बदलाव होने जा रहा है. लोगों को डराया जा रहा था कि रिजर्व बैंक मौजूदा सभी कागजी नोटों को वापस ले लेगा. इसके बदले बाजार में पूरी तरह से प्लास्टिक के नोट उतारे जाएंगे. इस खबर ने आम आदमी से लेकर छोटे-बड़े व्यापारियों तक में भारी बेचैनी पैदा कर दी थी. कई लोगों को अपनी जमा-पूंजी की चिंता सताने लगी थी कि कहीं उनके पास रखे नोट रातों-रात बेकार न हो जाएं.


  • देशवासियों में बढ़ती इस घबराहट को देखते हुए सरकार को खुद आगे आना पड़ा. मंगलवार देर रात प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस मामले का पर्दाफाश किया. ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. एजेंसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह दावा शत-प्रतिशत भ्रामक है. केंद्रीय बैंक की तरफ से इस तरह का कोई भी आदेश या सर्कुलर जारी नहीं किया गया है.

    सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश का मौजूदा मुद्रा ढांचा जस का तस बना रहेगा. अगर आपके घर में, बैंक में या जेब में कागज के नोट रखे हैं, तो वे आगे भी कानूनी निविदा यानी लीगल टेंडर बने रहेंगे. उनसे लेन-देन में कोई परेशानी नहीं आएगी. अधिकारियों ने जनता को आगाह किया है कि वित्तीय मामलों से जुड़ी किसी भी संवेदनशील खबर को बिना सोचे-समझे मैसेजिंग ऐप्स पर आगे नहीं भेजना चाहिए. इस तरह की गलत सूचनाओं से बाजार में बेवजह का डर का माहौल बनता है. इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था के सामान्य कामकाज पर पड़ता है.

    Share:

  • केरल में सरकारी निगम को बीयर की बोतल पर 10 रुपये ज्यादा लेना पड़ा महंगा...देने पड़े 25 हजार

    Wed Jun 10 , 2026
    कोच्चि। अक्सर कई जगहों पर प्रिंट रेट (MRP) से ज्यादा पैसे वसूल लिए जाते हैं और लोग इसे मामूली बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन केरल (Kerala) में एक ग्राहक से बीयर की बोतल (Beer bottle Price Case) पर 10 रुपये ज्यादा वसूलना सरकारी शराब निगम को भारी पड़ गया। कंज्यूमर कोर्ट ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved