भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे मप्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिनिधि

  • दिल्ली पहुंचे विशिष्ट पिछड़ी जनजाति की 13 महिलाओं सहित 65 प्रतिनिधि

भोपाल। मध्यप्रदेश की विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (पी.वी.टी.जी.) के 65 प्रतिनिधियों को 12 जून 2023 को राष्ट्रपति भवन, नवनिर्मित संसद भवन और अमृत उद्यान के भ्रमण का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। वे राष्ट्रपति भवन में होने वाले विशिष्ट पिछड़ी जनजाति सम्मेलन (पी.वी.टी.जी. मीट) में शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश की बैगा जनजाति के 24, सहरिया के 20 और भारिया के 21 प्रतिनिधि हैं, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिलने का अवसर भी मिलेगा। यह कार्यक्रम कर्तव्य पथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा। देशभर से आए लगभग 1456 जनजातीय बंधुओं के लिए यहां भोज भी होगा।


जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक पहचान की दिशा में अनूठी पहल
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बैगा समुदाय की परधौनी नृत्य प्रस्तुति भी होगी। साथ ही बिहार, गुजरात, केरल, राजस्थान और ओडि़शा के जनजातीय बंधु भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से विशेष प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के लिए इस प्रवास का समन्वय जनजातीय कार्य विभाग के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) प्रभाग द्वारा किया जा रहा है।

Share:

Next Post

दमोह फिर कलंकित, बालगृह में बच्ची का यौन शोषण

Mon Jun 12 , 2023
महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों पर संस्था को बचाने के आरोप राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग मुख्य सचिव को जारी करेगा नोटिस भोपाल। दमोह के गंगा-जमना स्कूल में धर्मांतरण एवं अन्य गतिविधयों की जांच पूरी नहीं हुई, उससे पहले ही दमोह में अवैध रूप से संचालिक आधारशिला बालगृह में बच्ची के यौन शोषण का […]