
लंदन। जिन लोगों के शरीर में सामान्य सर्दी-जुकाम (Cold and cough) देने वाले कोरोना वायरस(Corona virus) के कारण अधिक मात्रा में टी कोशिकाएं (T cells) होती हैं, उनके कोविड-19(Covid-19) बीमारी को जन्म देने वाले स्वरूप सार्स-सीओवी 2 (SARS-CoV 2) से संक्रमित होने की संभावना कम होती है. भारतीय मूल के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में ब्रिटेन (Britain) में किये गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है.
‘नेचर कम्युनिकेशंस’ (Nature Communications) नामक जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टी कोशिकाओं (T cells) की सुरक्षात्मक भूमिका को लेकर पहली बार सबूत उपलब्ध कराया गया है. यह अध्ययन इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने किया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved