img-fluid

सम्मान… महिला सिपाही ने संभाली Home Minister की कुर्सी

March 08, 2021

  • नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा सम्मान

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर नारी शक्ति को सम्मान देने की होड़ मची है। इस में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने एक दम आगे निकलकर अपनी कुर्सी भी महिला को सौंप दी। आज अपने निवास पर आयोजित महिला सम्मान समारोह के दौरान नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)ने महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को गृहमंत्री (Home Minister) की कुर्सी पर बैठा दिया। गृहमंत्री (Home Minister) का महिला पुलिस जवानों को यह अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है। खास बात यह है कि जब महिला सिपाही मीनाक्षी ने गृहमंत्री (Home Minister) की कुर्सी संभाली थी, तब गृहमंत्री (Home Minister) के ओएसडी अशोक अवस्थी पास में ही बैठे और सामने की कुर्सी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद बैठे। उस समय मिश्रा अपने हाथ में कुछ कागज भी लिए थे। ओएसडी अशोक अवस्थी ने कुछ फाइलें भी करवाईं। गृहमंत्री (Home Minister) ने अपने निवास पर महिलाओं का सम्मान भी किया। प्रदेश के इतिहास में यह अभी तक पहला मामला है, जब किसी गृहमंत्री (Home Minister) ने अपनी कुर्सी की कमान महिला सिपाही को सौंपी है।

Share:

  • महिलाओं के हाथों में Chief Minister की सुरक्षा से लेकर वाहन की जिम्मेदारी

    Mon Mar 8 , 2021
    सफाईकर्मियों के साथ चाय पर की चर्चा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महिला दिवस (Women’s Day) पर उनके सम्मान में अनौखा प्रयोग किया है। आज मुख्यमंत्री (Cheif Minister) की सुरक्षा से लेकर वाहन चलाने और सचिव की जिम्मेदारी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभाली। सुबह से ही महिला सुरक्षा कर्मियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved