बड़ी खबर

Election Result 2022: शुरुआती रूझानों में गुजरात में BJP बहुत आगे, हिमाचल में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 Result: ) में वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों (182 assembly seats) के लिए वोटों की गिनती हो रही है। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा (BJP) सत्ता में बनी रहती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा। वहीं सभी की नजर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर है कि यह भाजपा को नुकसान पहुंचाती है या कांग्रेस की साटें हड़पती है।

भाजपा ने शुरुआती रुझानों में अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा को गुजरात में सबसे बड़ी जीत 2002 में हासिल हुई थी, तब पार्टी को 127 सीट मिली थी। इस बार भाजपा 129 पर आगे है।


भाजपा को 52% वोट
गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं। अब तक भाजपा को 52% हासिल होते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 34 तो आम आदमी पार्टी को 19 फीसदी वोट मिल रहे हैं। गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं।

गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इदुगान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। जामनगर नॉर्थ से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा आगे चल रही हैं।

सूरत में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। मोरबी सीट से अमृतलाल आगे। भाजपा ने मौजूदा विधायक की जगह इन्हें मैदान में उतारा था। मोरबी हादसे के दौरान लोगो की जान बचाने के लिए ये नदी में कूद गए थे।

वडोदरा की 10 सीटों में से 7 पर भाजपा आगे चल रही है। गुजरात में अब तक आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उसके खाते में सिर्फ 2 सीट जाती दिख रही है। कहा जा रहा था कि भले ही केजरीवाल की पार्टी गुजरात में सरकार न बना पाए, लेकिन विपक्ष में कांग्रेस का स्थान ले सकती है, लेकिन अब तक के रुझानों में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

हिमाचल: रुझानों में कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस
वहीं, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम (Himachal Vidhan Sabha Election 2022 Result) आज घोषित कर दिए जाएंगे। यहां 1985 के बाद से किसी भी दल ने लगातार दो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं। यदि भाजपा इस राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो यह भी एक रिकार्ड होगा। हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा 34 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही हैं। अन्य 1 सीट पर आगे है।

Share:

Next Post

ये लक्षण देते हैं नसों में खून का थक्का बनने का संकेत, इग्‍नोर करना हो सकता है खतरनाक

Thu Dec 8 , 2022
नई दिल्ली। शरीर में खून का थक्का (Blood Clot) बनना काफी फायदेमंद साबित होता है. ब्लड क्लॉट यानी खून का थक्का होने पर खून तरल पदार्थ से एक जेल में बदलने लगता है जिसका स्वरूप एक थक्के जैसा होता है. इसे थ्रोम्बोसिस (thrombosis) भी कहते हैं. चोट या कहीं कट लग जाने की स्थिति में […]