बड़ी खबर

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज आएंगे उपचुनाव के परिणाम, मतगणना शुरू

नई दिल्ली (New Delhi)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के घोसी (Ghosi) सहित छह राज्यों (Six states) की सात विधानसभा सीटों (Seven assembly seats ) पर उपचुनाव के नतीजे (Results of by-elections) आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस उपचुनाव को एक तरह से ‘INDIA’ और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया (INDIA) और एनडीए गठबंधन (NDA alliance) की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है।

ये हैं वो सात सीटें जहां हुआ उपचुनाव
जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। सुबह आज बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सभी सीटों पर भारी मात्रा में मतदान दर्ज किया गया था।

इतना हुआ मतदान
बता दें कि बीते पांच सितंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिनमें, यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 %, त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान और झारखंड की डुमरी में 64.84% वोटिंग हुई थी। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 71.84% वोट पड़े थे।

Share:

Next Post

Weather: महाराष्ट्र-MP समेत 19 राज्यों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Fri Sep 8 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। देश में मानसूनी बारिश (monsoon rain) का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश (West Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में मूसलाधार बारिश (Torrential) की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) […]