
रीवा।जिला संवाददाता शिवम् पाठक। परिवहन आयुक्त महोदय ग्वालियर एवं कलेक्टर महोदय रीवा के आदेशानुसार परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के द्वारा आज भी लगातार यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान जारी रखा जिसमें 12 यात्री बसों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही रीवा जवा हनुमना एवं गोविंदगढ़ रोड पर की गई। कार्यवाही परिवहन सुरक्षा स्क्वाड़ के प्रभारी अजय मार्को एवं परिवहन चेकपोस्ट हनुमना प्रभारी आरबी सिंह के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ की गई। कार्यवाही के दौरान यात्री बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, फायर बॉक्स ,आपातकालीन द्वार एवं क्षमता से अधिक परिवहन करने वाले यात्री बसों पर विशेष रुप से कार्यवाही की गई। दिनांक 5/6/2023 को की गई चेकिंग से परिवहन विभाग ने 193000 रुपए का राजस्व अर्जित किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved