
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की रीवा (Rewa) जिले की लड़की से रायपुर (Raipur) में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. लड़की रायपुर (Raipur) स्थित ट्रैवल एजेंसी (travel agency) में कार्य करती है. जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर ने डबल सैलरी (Double salary) में नौकरी देने का लालच देकर होटल में बुलाया था. यहां युवती पहुंची तो कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद उसके साथ रेप (Rape) किया.
आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. युवती रायपुर (Raipur) में तीन माह तक शिकायत के लिए भटकती रही, लेकिन रसूखदार ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद पीड़िता ने रीवा (Rewa) में परिवारवालों को आपबीती बताई. उसके बाद भाई के साथ युवती ने महिला थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. महिला अधिकारी ने युवती के बयान लेने के बाद मामला दर्ज करते हुए केस डायरी रायपुर (Raipur) स्थित सिविल लाइन थाने भेज दी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved