
1. आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’, अंत में इसके ‘ह’ है, कटी पतंग नहीं ये भैया। न बिल्ली चूहा है, वन में पेड़ों पर रहता है, सुर में रहकर कुछ कहता है, बताओ क्या?
उत्तर. ………..पपीहा
2. एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर उल्टा धरा । चारों ओर फिरे वो थाल, मोती उससे एक ना गिरे, बताओ क्या?
उत्तर. …………आसमान
3. सुबह आता शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता। समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव, बताओ क्या?
उत्तर. ………….सूरज
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved