img-fluid

14 साल की उम्र में बाइक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने थमाया 31 हजार रुपये का चालान

September 24, 2026

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। पुलिस ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र को बाइक चलाते पकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके पास हेलमेट नहीं था और बाइक पर अवैध सायरन भी लगा था। जांच के दौरान कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सामने आने पर पुलिस ने 31 हजार रुपये का चालान काटकर बाइक जब्त कर ली।

पंचकूला के DCP क्राइम एंड ट्रैफिक अमृंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-14 के परशुराम चौक के पास पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक 14 वर्षीय छात्र को बाइक चलाते हुए रोका। पुलिस के मुताबिक, छात्र बिना हेलमेट बाइक चला रहा था और बाइक में अवैध सायरन का इस्तेमाल कर रहा था। जांच के दौरान कई अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कुल 31,000 रुपये का चालान जारी किया और बाइक को जब्त कर लिया।


  • पंचकूला पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने देना उनकी जान को खतरे में डाल सकता है। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अवैध सायरन का इस्तेमाल करने या सड़क पर लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पंचकूला पुलिस ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें सिर्फ सड़कों पर वाहनों की जांच नहीं कर रही हैं, बल्कि स्कूलों में भी नियमित रूप से पहुंच रही हैं। वहां छात्रों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

    Share:

  • बेटे की मौत के बाद मां ने बहू की कराई शादी, देवर ने भाई बनाकर किया कन्यादान

    Thu Sep 24 , 2026
    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक शादी समाज के लिए उस समय मिसाल बन गई, जब बेटे की मौत के एक महीने बाद ही एक सांस में मां बनाकर अपनी बहू को घर से विदा किया। इस दौरान देवर ने भी भाई बनकर कन्यादान कर सभी रस्मों को निभाया। फिलहाल इस फैसले से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved