img-fluid

रिया चक्रवर्ती ने हायर किया देश का सबसे महंगा वकील

July 29, 2020

लड़ चुके हैं सलमान खान और संजय दत्त का केस
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, रिया ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े लॉयर सतीशमाने शिंदे को हायर किया है। सतीश बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान और संजय दत्त का केस हैंडल कर चुके हैं।
सुशांत की मौत की जांच में नया मोड़ आ चुका है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। खबर है कि रिया ने वकील सतीशमाने शिंदे को हायर किया है। वह सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं। रिया अंतरिम जमानत के लिए आज अप्लाई कर सकती हैं।
मंगलवार को रिया के घर पर दिखे थे वकील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माने शिंदे ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को ही पेपर्स साइन कर दिए थे क्योंकि जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस को रिया के घर के बाहर देखा गया था। रिया के पिता ने 7 पेज की FIR में सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि रिया और उनके परिवार ने जानबूझकर सुशांत को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की कोशिश की थी।

Share:

  • देशभर में कोविड-19 के लिए 1,316 कोरोना टेस्ट लैब कर रही काम

    Wed Jul 29 , 2020
    नयी दिल्ली ।  देशभर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,316 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह नाम और जुड़ गये हैं। इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved