खेल मनोरंजन

रियान पराग की खुल गई पोल? यूट्यूब पर सर्च करते हैं, अनन्या पांडे हॉट और सारा अली खान हॉट

नई दिल्ली (New Delhi)। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग (, Riyan Parag of Rajasthan Royals) ने अपने यूट्यूब सर्च हिस्ट्री का खुलासा करने वाली एक कथित छोटी क्लिप के बाद खुद को मुश्किल में डाल लिया है। रियान पराग (Riyan Parag) की एक तरह पोल खुल गई है, क्योंकि वह यूट्यूब पर क्या सर्च करते हैं, ये सभी को पता चल गया है। सर्च में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम शामिल है और हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन दोनों ही एक्ट्रेस के पीछे हॉट शब्द लगाकर सर्च किया है।

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए। अब अगर आप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं तो आपने जरूर कुछ अच्छा या बुरी किया होगा। रियान पराग आईपीएल 2024 के बाद से अपने फैंस से रूबरू होने के लिए यूट्यूब लाइव हुए लेकिन इस दौरान उनकी सर्च हिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।



रियान पराग की सर्च हिस्ट्री वायरल
यूट्यूट सर्च हिस्ट्री में रियान पराग, बालीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय हॉट और सारा अली खान हॉट को सर्च करते दिख रहे हैं। सर्च हिस्ट्री का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। रियान पराग, अपनी सर्च हिस्ट्री की वजह से यूजर्स के गुस्से का भी शिकार हो रहे हैं।

अन्नया पांडे और सारा अली खान हॉट… स्क्रीनशॉट वायरल
रियान पराग ने रविवार को यूट्यूब पर अपने गेमिंग सत्र की लाइव स्ट्रीम फिर से शुरू की जो एक विवादास्पद स्ट्रीम बन गई। स्ट्रीम शुरू होने के कुछ मिनट बाद रियान पराग अपनी स्ट्रीम पर चलाने के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब पर उनकी नजर पड़ी। वह सर्च करने लगे। इस दौरान वह अपनी स्क्रीन हाइड करना भूल गए। इस छोटी सी गलती से रियान पराग की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री लीक हो गई। उनकी सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान हॉट लिखा हुआ था।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए रियान पराग
रियान पराग की सर्च हिस्ट्री को देखकर फैंस बुरी तरह से भड़कने लगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रियान पराग को ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से रियान पराग का पुराना रिश्ता है। आईपीएल 2023 में रियान पराग अपने बुरे प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते थे। अबकी पराग का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा रहा तो उनकी इस हरकत ने ट्रोलर्स को एक नया मुद्दा दे दिया।

Share:

Next Post

Lok Sabha Elections : महिलाएं वोटिंग में कई सीटों पर आगे, उम्मीदवारी में पीछे

Tue May 28 , 2024
लखनऊ (Lucknow)। वोट देने (Voting) में इस बार कई सीटों पर महिलाएं (Women) आगे रहीं। पर खुद चुनाव लड़ने के मामले में उनकी तादाद घट गई है। महिला प्रत्याशियों (Women candidates) की तादाद इस बार केवल 79 ही है जबकि दस साल पहले 2014 में यह संख्या 104 थी। अब सबकी निगाहें इस बात पर […]