img-fluid

नौकरी के नाम पर 50 लोगों को लूटा, महिला को बनाया हवस का शिकार; शातिर ठग गिरफ्तार

October 18, 2025

मुंबई। खुद को पुलिस अधिकारी (Police Officer) बताकर महिलाओं (Women) के साथ ठगी (Fraud) और लोगों को नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर लगभग 40 से 50 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज किया है। राज्य में कई जगहों पर केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे सोलापुर में ज्यूडिशल कस्टडी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने 31 वर्षीय युवक वैभव नर्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो खुद को पुलिस सब-इंस्पेक्टर बताकर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी ने न केवल महिलाओं को मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर झांसा दिया, बल्कि नौकरी के नाम पर 40 से 50 से अधिक लोगों से ठगी भी की।

मूल रूप से रत्नागिरी के गोविल गांव का रहने वाला शुभम नर्कर पहले भी ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसने पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया और मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स पर अपलोड की थीं। इन तस्वीरों की मदद से वह खुद को सब-इंस्पेक्टर बताता और महिलाओं को भरोसे में लेकर ठगता था।

आरोपी ने एक 33 वर्षीय महिला से एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया। दोनों में बातचीत बढ़ी और उसने शादी का झांसा दिया। भरोसे में लेकर आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए, बाद में उससे कीमती गहने, ₹2.5 लाख की सोने की चेन और ₹30,000 नकद भी ठग लिए। महिला को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी एक छह साल की बेटी भी है। इसके बाद महिला ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वैभव नर्कर के खिलाफ नेहरू नगर थाने में मामला दर्ज हुआ।


जांच में पता चला कि वैभव नर्कर ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली। उसने कई फर्जी नियुक्ति पत्र और इंटरव्यू कॉल लेटर भी तैयार किए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कम से कम 40 से 50 लोगों को इसी तरह ठगा। सोलापुर साइबर पुलिस की जांच में पता चला कि नर्कर एक “आदतन ठग” है, जो झूठ और भावनात्मक हेरफेर का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाता था। वह खुद को पुलिस अधिकारी या किसी वरिष्ठ अफसर का रिश्तेदार बताकर लोगों को विश्वास में लेता था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें बलात्कार, ठगी, धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण शामिल हैं। नर्कर की तरह गिरफ्तारी के बाद मुंबई और सोलापुर पुलिस उसकी ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने कितने लोगों को निशाना बनाया। फिलहाल आरोपी सोलापुर पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने राज्य भर में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है, जिसमें नौकरी के नाम पर मुंबई में 40 से 50 लोगों के साथ धोखाधड़ी और मुंबई की एक महिला के साथ लगभग ढाई लाख रुपये की ठगी। वहीं सबसे बड़ी ठगी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में की है, जहां लगभग 19 लाख रुपए उसने ठग लिए। वह महिलाओं को अलग-अलग तरह की कहानी सुनाता था और उनसे पैसे ऐंठने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोलापुर पुलिस के जांच अधिकारियों को भी गुमराह करने की कोशिश की और कई बार गलत बयान दिए।

Share:

  • नंदुरबार में पिक-अप पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

    Sat Oct 18 , 2025
    नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले (Nandurbar District) में स्थित चांदसैली घाट (Chandsailee Ghat) में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा (Horrific Road Accident) हो गया, जिसने आस्था की यात्रा (Journey of Faith) को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved