img-fluid

कोरोना नियंत्रण में ग्राम टीम की भूमिका

January 16, 2022

  • मुख्यमंत्री से मिले सरपंच संघ के प्रतिनिधि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रुप के सदस्य प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान तीसरी लहर की आक्रामकता भले कम हो लेकिन सभी सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। इस दिशा में ग्राम में हमारे जागरूक पंचायत प्रतिनिधि जो पूर्व में उत्तरदायित्व निभा चुके हैं, उन्हें समाज हित में सक्रिय होना है।



उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण से बचाव का सशक्त माध्यम है। यह मजबूत सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण से शेष रहे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। किशोर वर्ग के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य को भी गति देना है, जिससे कोई भी पात्र किशोर वैक्सीनेशन से वंचित न रहे। चौहान को सरपंच संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्राप्त सुझावों के अध्ययन के पश्चात आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सरपंच संघ के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share:

  • मिशन 2023 के लिए भाजपा की बूथ विस्तारक योजना का खाका तैयार

    Sun Jan 16 , 2022
    मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसदों को करना होगा प्रवास भोपाल। मिशन 2023 को लिए भाजपा बूथ विस्तारक योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत संगठन विस्तार और बूथ को मजबूत करने का काम किया जाएगा। खासकर भाजपा नेता बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बैंक बढ़ाने काकाम करेेंगे। योजना की शुरूआत 20 जनवरी से शुरू हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved