बड़ी खबर

राष्ट्रीय चिंतन बैठक: बंगाल में RSS ने किया बड़ा बदलाव, रमापदो पाल बने ओडिशा-बंगाल के क्षेत्र प्रचारक

चित्रकूट। चित्रकूट में चल रही आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में संघ ने बंगाल और ओडिशा में बड़ा बदलाव किया है। रमापदो पाल को ओडिशा और बंगाल का क्षेत्र प्रचारक नियुक्त किया गया है। प्रदीप जोशी को चंडीगढ़ प्रचारक बनाया गया है। दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है। चित्रकूट में चल रहे अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में बदलाव की घोषणा की गई।

पूर्व क्षेत्र, जिसमें बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान प्रांत शामिल है, के क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को जहां अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख का दायित्व दिया गया। वहीं पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक रमापदो पाल को क्षेत्र प्रचारक बनाया गया। प्रदीप जोशी का केंद्र चंडीगढ़ होगा। वहीं दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है।


सह प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया। वैसे तो संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक का बदलाव किया जाता है, परंतु इस बार प्रतिनिधि सभा की बैठक के समय बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के कारण वहां बदलाव नहीं किया गया था। इसलिए प्रांत प्रचारक बैठक में वहां बदलाव किया गया।

संघ ने कार्य की दृष्टि से बंगाल को तीन प्रांतों में विभाजित किया है। दक्षिण बंगाल, जिसका मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल जिसका मुख्यालय बर्धमान और उत्तर बंगाल जिसका मुख्यालय सिलीगुड़ी है। भैय्याजी जोशी विहिप तो डाॅ. कृष्ण गोपाल विद्या भारती के संपर्क अधिकारी होंगे। आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी अब संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे।

वहीं डाॅ. कृष्ण गोपाल विद्या भारती के संपर्क अधिकारी होंगे, यानी उनके कार्यों पर नजर रखेंगे। भैय्याजी जोशी पहले भी सरकार्यवाह रहते हुए विहिप का काम देखते थे। अनुषांगिक संगठनों के कामों को देखने के लिए संघ की ओर से किसी न किसी अधिकारी को पालक यानी संपर्क अधिकारी बनाया जाता है। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखेंगे।

Share:

Next Post

BSNL, Jio और Airtel के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान, शुरुआती कीमत मात्र 399 रुपये

Mon Jul 12 , 2021
नई दिल्ली। आजकल अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं और घर से काम करने के लिए सबसे जरूरी इंटरनेट का होना है। ऐसे में हर किसी को एक बेहतर और किफायती इंटरनेट की तलाश है। बेहतर स्पीड वाले इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन बेस्ट रहता है, क्योंकि ब्रॉडबैंड के साथ एक स्टेबलिटी मिलती […]