img-fluid

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा, रिंकल यादव ने वैलेट पेपर फेंका

February 28, 2026

पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का आज मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष पद उम्मीदवार रिंकल यादव ने हंगामा किया। रिंकल यादव ने बताया मत पत्र में उनका नाम रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस कारण से उनके समर्थकों में मतदान करने में कंफ्यूजन होगा, जिसके कारण उन्होंने मतदान केंद्र साइंस कॉलेज पर पहुंचकर वैलेट पेपर को फेंक कर विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।


  • जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। वोटिंग 41 पोलिंग स्टेशनों पर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे काउंटिंग शुरू होगी। नतीजे देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है। करीब 19 हजार छात्र मतदान करेंगे।

    कुल 40 उम्मीदवार पांच सेंट्रल पैनल पोस्ट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 45 स्टूडेंट्स काउंसलर पोस्ट के लिए मुकाबला में हैं। पांच काउंसलर बिना किसी विरोध के चुने गए और उनकी औपचारिक घोषणा भी आज की जाएगी। प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबला है, जिसमें 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के लिए आठ, जनरल सेक्रेटरी के लिए नौ और जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेज़रर के लिए छह-छह स्टूडेंट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share:

  • सरकारी स्कूलों में पढऩे नहीं आ रहे बच्चे, टीचर घर जाकर न्यौता देंगे

    Sat Feb 28 , 2026
    एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र, घर-घर दस्तक देंगे उज्जैन। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार खास तैयारी की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सत्र 2026-27 की कक्षाएं एक अप्रैल से प्रारंभ होंगी। नए सत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved