
गंजबासौदा। श्रावण सोमवार पर स्थानीय शिवालयों में भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का पंचामृत और बिल पत्रों से अभिषेक किया।
उदयपुर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शहरी व ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा का अभिषेक पूजन करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण अंचलों से नदियों का पवित्र जल लेकर कांवडिए जत्थे उदयपुर पहुंचे और नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। शहर के शिवालयों के साथ गागर, आटासेमर शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved