विदेश

यूक्रेन के पोक्रोव्स्क शहर पर रूस ने दागी मिसाइल, 5 लोगों की मौत, 31 घायल

कीव (Kyiv)। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच जारी जंग को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच इस जंग को शांत कराने के लिए कई देश प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब (Saudi Arab) के जेद्दाह में रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा चल रही है। बावजूद इसके दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले भी कर रहे हैं। इस बीच, सामने आाया है कि पूर्वी यूक्रेन (eastern Ukraine) के शहर पोक्रोव्स्क (city ​​Pokrovsk) में रूस ने मिसाइल हमले (missile attack) किए हैं। शहर की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में पांच लोगों की मौत (five people died) हो गई वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जेलेंस्की ने वीडियो शेयर कर कही यह बात
यूक्रेन ने इस हमले की निंदा की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने एक साधारण आवासीय इमारत पर हमला किया है। उन्होंने सोवियत-युग की एक पांच मंजिला इमारत का फुटेज भी जारी किया है। इस इमारत की ऊपरी मंजिल नष्ट हो गई है। हमले के बाद बचाव अभियान जारी है। अपने पोस्ट नें जेलेंस्की ने लिखा है कि मलबा अभी भी साफ किया जा रहा है और “खोज एवं बचाव अभियान जारी है।


उन्होंने आगे कहा कि हमें रूसी आतंक को रोकना होगा। दुनिया में जो भी यूक्रेन की मदद करेगा, वह हमारे साथ मिलकर आतंकवादियों को हराएगा। इस भयानक युद्ध में रूस ने जो कुछ भी किया है उसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।

यूक्रेन के एक मंत्री इगोर क्लिमेंको ने भी इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हमले में डोनेत्सक क्षेत्र के एक उच्च पदस्थ आपातकालीन अधिकारी की मौत हो गई। इन हमलों में 31 लोग घायल हो गए। इनमें 19 पुलिस अधिकारी, पांच बचावकर्मी और एक बच्चा शामिल है। बता दें कि पोक्रोव्स्क रूस के कब्जे वाले डोनेत्सक शहर के उत्तर-पश्चिम में लगभग 70 किलोमीटर (43 मील) दूर है।

मॉस्को और कीव एक दूसरे पर कर रहे हमले
इससे पहले, शनिवार की देर रात मॉस्को और कीव ने एक दूसरे पर हमले किए थे। रूस के हमले में यूक्रेन में एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, एक यूनिवर्सिटी और एक एयरोनॉटिक्स फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के अधिकारियों ने यूक्रेन पर डोनेत्स्क क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी को नष्ट करने के लिए क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। डोनेत्स्क क्षेत्र अभी रूसी बलों के नियंत्रण में है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार की रात पूर्वी कुपियांस्क शहर (खारकीव) में ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर पर हमले की जिम्मेदारी रूस पर डाली।

इससे पहले यूक्रेन ने शुक्रवार को ही एक प्रमुख रूसी बंदरगाह पर हमला किया था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि रूस केर्च जलडमरूमध्य में असैन्य पोत पर हुए यूक्रेनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि इस प्रकार के बर्बर कृत्यों को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।

Share:

Next Post

INDIA गठबंधन को पहले मुकाबले में मिली हार, दिल्ली बिल राज्यसभा में भी पास

Tue Aug 8 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली सेवा बिल (Delhi Service Bill) लोकसभा के बाद सोमवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी पास हो गया। 7 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली चर्चा के बाद वोटिंग के आधार पर मुकाबला 131-102 का रहा। इसके साथ ही संसद (Parliament) में पहली परीक्षा का सामना कर रहे […]