विदेश

Russia-Ukraine War: रूस पर कड़े प्रतिबंधों का दिखने लगा असर, करेंसी में 30% आई गिरवट

कीव/ब्रुसेल्स । रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध (War) का आज पांचवा दिन है। इस भीषण युद्ध में न रूस झुकने को तैयार और न न यूक्रेन हार मानने को। दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। इस युद्ध में जहां सैनिकों के साथ आम नागरिकों की जाने जा रही तो वहीं आर्थिक रूप से भी दोनों देश कमजोर होने लगे हैं। इस बीच ने यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को तगड़ा झटका दिया है। यूरोपियन यूनियन ने पुतिन की संपत्तियों को फ्रीज करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। वहीं इस युद्ध से रूस में असर दिखने लगा रूस की करेंसी में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि । रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध (War) का आज पांचवा दिन है। कीव से धमाकों और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिका-ब्रिटेन सहित कई देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। ये देश रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं, लेकिन दुनिया के ऊपर परमाणु युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है, क्‍योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट कर दिया है और इसके जवाब में परमाणु निगरानी एजेंसी ने एक अहम बैठक करने का फैसला लिया है, अगर परमाणु हथियार का उपयोग होता है तो इससे कैसे निपटा जााए।

यूरोप में पुतिन की संपत्तियां की जाएंगी जब्त
बता दें कि यूरोपियन यूनियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियों को जब्त करने और अन्य प्रतिबंधों को लगाने पर सहमति जताई है. लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिनकेविक्स ने इसकी जानकारी दी।



पुतिन की संपत्तियां जब्त करने का क्या है मतलब?
जान लें कि व्लादिमीर पुतिन और सर्गेई लावरोव की संपत्तियों को जब्त करने के फैसले का मतलब है कि पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले और यूरोप में एक बड़े युद्ध को रोकने के लिए बड़े कदम उठाने की ओर बढ़ रहे हैं।

रूस के विदेश मंत्री के खिलाफ भी हुई कार्रवाई
लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिनकेविक्स ने जानकारी दी कि ईयू के विदेश मंत्रियों ने प्रतिबंध लगाने के दूसरे पैकेज को मंजूरी दी है और जिन संपत्तियों को फ्रीज किया गया उनमें रूस के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की संपत्ति शामिल है उन्होंने कहा कि ईयू प्रतिबंधों के अन्य पैकेज की भी तैयारी कर रहा है।

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन समेत यूक्रेन की मदद के लिए 28 देश आए सामने हैं. जर्मनी ने यूक्रेन को 1000 एंटी टैंक और सतह से हवा में मार करने वाली 500 स्टिंगर मिसाइल देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने गत दिवस रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बैठक बुलाई है. बैठक में फ्रांस के शीर्ष अधिकारी और मंत्री शामिल होंगे. फ्रांस की राजधानी पेरिस में रक्षा परिषद की ये बैठक होगी।

Share:

Next Post

Bank Holidays: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

Mon Feb 28 , 2022
नई दिल्‍ली: कल से मार्च का महीना शुरू हो रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in March 2022) की लिस्‍ट जारी कर दी है. अगर आप भी मार्च महीने में बैंक से संबंधित (bank related) कोई काम करना चाहते हैं तो ब्रांच […]