img-fluid

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने जैपोरिज्या न्यूक्लियर प्लांट रूस से छीनाः रिपोर्ट्स

March 05, 2022

कीव/मॉस्को। रूस (Russia) की ओर से यूक्रेन (Ukraine) पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण (Russian army control) से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था।

रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।


यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस तैयार
रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी
यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है।

रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह
युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया।

रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया
यूक्रेन की एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। हर दिन 24 अलग-अलग मिसाइलें भी लॉन्च कर रहा है।

यूक्रेन से एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। एक छात्रा ने बताया कि हमारे लिए वहां रहना बहुत कठिन था, हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें वहां से निकालकर यहां वापस लाए। वापस आकर हम बहुत खुश हैं।

Share:

  • फास्टैग का रिचार्ज करने जालसाज से भेजी लिंक, डिटेल भरते ही महिला के खाते से 70 हजार कटे

    Sat Mar 5 , 2022
    कस्टमर केयर पर फ़ोन करने के चंद मिनट बाद ही आया था लिंक भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र मे रहने वाली एक महिला को कार का फास्टैग रिचार्ज करने के बहाने जालसाज ने 70 हजार रुपए बैंक खाते से निकाल लिए। घटना शुक्रवार 3 मार्च दोपहर की बताई जा रही है। शाहजहांनाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved