व्‍यापार

तेल प्रतिबंध को लेकर रूस की चेतावनी, 300 डॉलर पहुंच सकता है कच्चा तेल


नई दिल्ली। रूस के उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध के विनाशकारी परिणाम देखने को मिलेंगे, क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन से जंग के बीच मास्को पर और ज्यादा प्रतिबंधों पर विचार कर रहे हैं।

रूसी समाचार एजेंसियों द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में नोवाक ने कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंध से वैश्विक बाजारों में हाहाकार मचेगा और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 300 डॉलर प्रति बैरल के पार भी पहुंच सकती है।

नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प असंभव सी बात है। अगर यह प्रक्रिया अपनाई जाती है तो इसमें करीब एक वर्ष से अधिक समय लगेगा और तब तक यह यूरोपीय उपभोक्ताओं के लिए बहुत अधिक महंगा होगा।


नोवाक ने कहा कि यूरोपीय राजनेताओं को ईमानदारी के साथ अपने नागरिकों इस बारे में चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंध की बात निश्चित तौर पर अस्थिरता पैदा करने वाली और उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा बोझ उन्हीं पर पड़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना पर रोक के बदले में रूस भी नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति रोक सकता है। हालांकि, अभी तक हमने इस पर फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय राजनेता रूस के खिलाफ अपने बयानों और आरोपों के जरिए हमें ऐसा करने पर मजबूर कर रहे हैं।

Share:

Next Post

रूस से रूठीं दुनिया की बड़ी कंपनियां, अब तक कई बड़े ब्रांड ने रोकीं सेवाएं, एपल-गूगल समेत ये नाम शामिल

Tue Mar 8 , 2022
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है। सोमवार को दोनों देशों के बीच युद्ध का 12वां दिन है और इस बीत अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि यूक्रेन के शहर-शहर तबाह हो चुके हैं। जहां एक ओर यूक्रेन का रूसी हमलों से बुरा हाल है तो […]