
कीव। 20 महीनों से ज्यादा समय से चल रहे रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध (War) अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kiev) पर बीती रात मिसाइल (Missiles) और ड्रोन (Drones) से जोरदार हमला (Attacked) किया। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं मामले में कीव शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा मिसाइल लगने से गिर गया। कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और राहत व बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved