
डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार को मुलाकात हुई. ये मुलाकात बातचीत की जगह बहस में बदल गई. दूसरी तरफ रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात करीब 48 यूकेनियम ड्रोन को मार गिराए.
रूस और यूक्रेन दोनों की तरफ से हमले किए जा रहे हैं. ये हमले हर रोज बढ़ रहे हैं. पिछले दो दिनों में रूसी सेना यूक्रेन की तरफ से भेजे गए करीब 70 ड्रोन मार गिराए हैं. सेना ने बताया कि ओरियोल क्षेत्र में 8 यूएवी, कुर्स्क क्षेत्र में 7 यूएवी, ब्रांस्क क्षेत्र में 4 यूएवी, स्मोलेंस्क क्षेत्र में 1 यूएवी और क्रास्नोडार क्षेत्र में 2 यूएवी मार गिराए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved