मास्को। यूक्रेन में आक्रमण (invasion of ukraine) के लिए दुनिया के तमाम देशों की आलोचना झेल रहे रूस ने 61 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका ऐलान रूस के विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने को किया।
विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने कहा कि यह फैसला अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का जवाब है। इस सूची में अमेरिकी अधिकारियों और बड़ी अमेरिकी कंपनियों के पूर्व और शीर्ष मैनेजरों के नाम शामिल हैं।
इनमें ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन,एनर्जी सेक्रेटरी जेनिफर ग्रानहोम, व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर केट बेडिंगफील्ड और नेटफ्लिक्स के सीइओ रीड हैस्टिंग्स प्रमुख हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved