मनोरंजन

सचिनदेव बर्मन-राज परिवार में जन्म लिया और संगीत के राजा बने

आज है पुण्यतिथि

एस डी बर्मन का जन्म 1 अक्टूबर 1906 में त्रिपुरा के राज परिवार में हुआ था, उनके पिता जाने-माने सितार वादक और ध्रुपद गायक थे। बचपन से ही सचिनदेव बर्मन का रुझान संगीत की ओर था और वे अपने पिता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लिया करते थे। मुंबई पहुंच कर कड़ी रियाज़, साधना के बलबूते पर संगीत के राजा बन गए और आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं ।

वर्ष-1944 में संगीतकार बनने का सपना लिए सचिनदेव बर्मन मुंबई आ गए, 1947 मे सजी फिल्म दो भाई के पाश्र्व गायिका गीता दत्त के गाए गीत मेरा सुंदर सपना बीत गया की कामयाबी के बाद संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। सचिनदेव बर्मन ने करीब 3 दशक के सिने करियर में लगभग 90 फिल्मों के लिए संगीत दिया। हिन्दी सिने जगत को अपने बेमिसाल संगीत से सराबोर करने वाले सचिन दा आज ही के दिन 31 अक्टूबर 1975 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

यह अवार्ड है बर्मन के नाम
एस.डी. बर्मन को दो बार फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार से नवाजा गया है। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म अभिमान के लिए भी वे सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे गए।

Share:

Next Post

Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y स्‍मार्टफोन इन खास फीचर्स के साथ हुआ लांच, जानिये कीमत

Sat Oct 31 , 2020
पिछले दिनों खबर आई थी कि Yahoo Mobile अपने ब्रांड के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। वहीं अब Yahoo Mobile ने फाइनली ZTE Blade A3Y को लॉन्च कर दिया है। जो कि कंपनी का सेल्फ ब्रांडेड स्मार्टफोन है और इसके तहत कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। […]