
आज है पुण्यतिथि
एस डी बर्मन का जन्म 1 अक्टूबर 1906 में त्रिपुरा के राज परिवार में हुआ था, उनके पिता जाने-माने सितार वादक और ध्रुपद गायक थे। बचपन से ही सचिनदेव बर्मन का रुझान संगीत की ओर था और वे अपने पिता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लिया करते थे। मुंबई पहुंच कर कड़ी रियाज़, साधना के बलबूते पर संगीत के राजा बन गए और आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं ।
वर्ष-1944 में संगीतकार बनने का सपना लिए सचिनदेव बर्मन मुंबई आ गए, 1947 मे सजी फिल्म दो भाई के पाश्र्व गायिका गीता दत्त के गाए गीत मेरा सुंदर सपना बीत गया की कामयाबी के बाद संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। सचिनदेव बर्मन ने करीब 3 दशक के सिने करियर में लगभग 90 फिल्मों के लिए संगीत दिया। हिन्दी सिने जगत को अपने बेमिसाल संगीत से सराबोर करने वाले सचिन दा आज ही के दिन 31 अक्टूबर 1975 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
यह अवार्ड है बर्मन के नाम
एस.डी. बर्मन को दो बार फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार से नवाजा गया है। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म अभिमान के लिए भी वे सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved